सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय ने गुरुवार को भारत सहित 5 अन्य देशों से किंगडम में सीधे प्रवेश की घोषणा की। हालांकि ये अनुमति केवल उन लोगों के लिए होगी। जो बिना किसी तीसरे देश में 14 दिन बिताए सऊदी अरब में प्रवेश करेगा।
सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) ने बताया कि नया निर्देश बुधवार, 1 दिसंबर, 2021 को सुबह एक बजे से लागू होगा।
जिन देशों का अब किंगडम में सीधा प्रवेश होगा, वे हैं भारत, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, ब्राजील, वियतनाम और मिस्र। हालाँकि, यात्रियों को अभी भी देश के भीतर पांच दिनों के लिए क्वारंटाइन होने की आवश्यकता है।
#وزارة_الداخلية: السماح بالقدوم المباشر إلى المملكة من (إندونيسيا، باكستان، البرازيل ، فيتنام، مصر، الهند).https://t.co/lnYfnTYuDf#واس_عام pic.twitter.com/BrBDpohLTW
— واس العام (@SPAregions) November 25, 2021
मंत्रालय ने कहा कि निर्णय वर्तमान कोविड-19 स्थिति के राज्य के मूल्यांकन पर आधारित था। मंत्रालय ने COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए अपनाए गए सभी एहतियाती और निवारक उपायों का पालन करने के महत्व पर बल दिया। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “सभी प्रक्रियाएं और उपाय दुनिया भर में महामारी विज्ञान की स्थिति के विकास के अनुसार किंगडम में सक्षम स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा निरंतर मूल्यांकन के अधीन हैं।”
बता दें कि 15 मार्च, 2020 को, सऊदी अरब ने COVID-19 वायरस के प्रसार को रोकने में मदद करने के लिए राजनयिकों, सऊदी नागरिकों, चिकित्सा कर्मचारियों और उनके परिवारों को छोड़कर सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित कर दिया। हालांकि 17 मई, 2021 को अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा का निलंबन एक साल बाद हटा लिया गया। लेकिन यह 20 देशों पर लागू था। जिसमे भारत भी शामिल है।