सिराज अली
कैसरगंज बहराइच। जनपद बहराइच के तहसील मुख्यालय पर कैसरगंज के तेज तर्रार सपा के पूर्व विधायक राम तेज यादव अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। पूर्व विधायक श्री यादव ने इस दौरान एसडीएम कैसरगंज को महामहिम को सम्बोधित छः सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौपा।
पूर्व विधायक राम तेज यादव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार केवल लफ्फाजी करती है कोरोना महामारी मे लोग मर रहे हैं न तो उनके पास वैक्सिनेशन की व्यवस्था है न आक्सीजन व दवाओं की।दूसरी तरफ महंगाई रोकने मे भाजपा सरकार फेल हो चुकी है।क्राइम का ग्राफ निरंतर बढ़ रहा है। घाघरा व सरयू की कटान से लोग घर छोड़ कर भाग रहे हैं उनकी लहलहाई फसले नदी मे समाती जा रही है।जिसकी रत्तीभर चिंता भाजपा सरकार को नही है। ये सरकार पूरी तरह पूँजी पतियों की कठपुतली बन चुकी है जिससे अब देश की अर्थ व्यवस्था चरमरा रही है।यही हाल रहा तो देश भी ये लोग बेंच देगे।
श्री यादव ने कहा यदि भाजपा सरकार का यही रवैया रहा तो हम सभी लोग राजधानी मे महामहिम राज्यपाल व दिल्ली जाकर राष्ट्रपति से देश के हालात पर उनसे मिलकर वार्ता करेगे।पूर्व विधायक ने भाजपा सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं के बीच जाकर पम्पलेट भी बाटे तथा सपा के कार्यकाल की उपलब्धियां भी बखान किया।इस अवसर पर सैकड़ो सपा कार्यकर्ताओं ने जय अखिलेश के नारे भी लगाते रहे।